ताजा खबर

पटना के फतुहा में जमीन विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चार खोखे बरामद

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 9, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गौरीपुंदा गांव के खंदे के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं।

मृतक की पहचान नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के त्रिभुवन बीघा निवासी स्वर्गीय कामेश्वर प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर खून के धब्बे और शरीर पर गंभीर गोली के घाव मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के अनुसार विनोद प्रसाद फतुहा के नयका रोड स्थित अड्डा मकसूदपुर में रहते थे, जहां उन्होंने अपने नाना से मिली जमीन पर घर बनवाया था। नाना के कोई प्रत्यक्ष वारिस न होने के कारण करीब डेढ़ बीघा जमीन विनोद के नाम कर दी गई थी। मृतक के पुत्र राजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के चचेरे मामा इस जमीन को हड़पना चाहते थे और इसी विवाद में हत्या कराई गई है।

परिवार ने बताया कि विनोद रोज की तरह सुबह चाय पीने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में आसपास के लोगों से शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान विनोद प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया है और जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच जारी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.